YOGA योग
योग - योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत की 'युज समाधौ' धातु में 'धज' प्रत्यय लगाने से 'युजिर योग' तथा धातु में 'कर्तरि धज' प्रत्यय लगने से हुई है। योग का सामान्य अर्थ है 'समाधी' तथा 'जोड़ने वाला' 'सर्वचिन्ता परित्यक्तों निश्चिन्तो योग उच्यते' अर्थात 'समस्त चिंताओं को त्यागकर निश्चिन्त हो जाने का नाम योग है। * वेदांत के 'साधन-चतुष्ट्य' में योग की चार प्रमुख विधा दी गयी है। मंत्र योग हठ योग लय योग राज योग मंत्र योग - ईश्वर का नाम स्वरुप ध्यान करके जो जो क्रियाए की जाती है वे मंत्र योग में आती है। जैसे - ध्यान योग शक्ति योग संकीर्तन योग जप योग प्रेमयोग हठ योग - मानव में छः चक्र उपस्थित होते है। जिन क्रियाओ द्वारा चक्रो का भेदन करके चित्तवृत्ति के निरोध से परमात्मा का आश्रय प्राप्त करता है वे हठ योग कहलाती है। लय योग - षट चक्र के भेदन से कुण्डली को जागृत कर सहस्त्रदल कमल (सहस्त्रार चक्र) में विराजमान परमात्मा के साथ एकाकार स्थापित करने की क्रिया को लय यो...