ब्रम्हचर्य, मैथुन व उनके प्रकार
ब्रम्हचर्य, संयम एवं मैथुन शास्त्रो मे ब्रम्हचर्य को दो श्रेणियो मे विभाजित किया है- (1) उपकुर्वाण ब्रम्हचर्य (2) नैष्ठिक ब्रम्हचर्य उपकुर्वाण ब्रम्हचर्य - एक, दो या तीन का सांगोपांग अध्ययन करके गुुरू की आज्ञा से जो गृहस्थााश्रम मे जो प्रवेश करता है, उसे उपकुर्वाण ब्रम्हचर्य कहते है। नैष्ठिक ब्रम्हचर्य - जो विद्यार्थी जीवन भर ब्रम्हचर्य व्रत स्वीकार कर लेता है उसे नैष्ठिक ब्रम्हचारी कहते है। सब प्रकार के मैथुन का त्याग का नाम ही ब्रम्हचर्य है। मैथुन के प्रकार - (1) किसी सुन्दर स्त्री पुरुष के रूप अथवा हाव भाव का स्मरण करना, (2) व्याभिचार पुरुषो के व्याभिचारिक क्रियाओ का स्मरण करना, (3) अपने द्वारा पूर्व मे घटी हुई मैथुन आदि क्रियाओ का स्मरण करना। (4) भविष्य मे किसी स्त्री के साथ मैथुन करने की कल्पना करना अथवा भाव करना । (5) श्रृंगारिक वस्तुओ- जैसे, इत्र-फुलेल आदि कामोत्तेजक पदार्थो का प्रयोग करना, पुर्व मे देखे हुए किसी सुन्दर स्त्री के चित्र अथवा गन्दे चित्र का स...