Ads

ब्रम्हचर्य, मैथुन व उनके प्रकार

ब्रम्हचर्य, संयम एवं मैथुन 
शास्त्रो मे ब्रम्हचर्य को दो श्रेणियो मे विभाजित किया है- 
(1) उपकुर्वाण ब्रम्हचर्य 
(2) नैष्ठिक ब्रम्हचर्य 

उपकुर्वाण ब्रम्हचर्य - एक,  दो या तीन का सांगोपांग अध्ययन करके गुुरू की आज्ञा से जो गृहस्थााश्रम मे जो प्रवेश करता है, उसे उपकुर्वाण ब्रम्हचर्य कहते है।
नैष्ठिक ब्रम्हचर्य -   जो विद्यार्थी जीवन भर ब्रम्हचर्य व्रत स्वीकार कर लेता है  उसे नैष्ठिक ब्रम्हचारी कहते है। 

सब  प्रकार के मैथुन का त्याग का नाम ही ब्रम्हचर्य है। 

मैथुन के प्रकार - 
(1) किसी सुन्दर स्त्री पुरुष के रूप अथवा हाव भाव का स्मरण करना, 
(2) व्याभिचार पुरुषो के व्याभिचारिक क्रियाओ का स्मरण करना, 
(3) अपने द्वारा पूर्व मे घटी हुई मैथुन आदि क्रियाओ का स्मरण करना। 
(4) भविष्य मे किसी स्त्री के साथ मैथुन करने की कल्पना करना अथवा भाव करना । 
(5) श्रृंगारिक वस्तुओ- जैसे, इत्र-फुलेल आदि कामोत्तेजक पदार्थो का प्रयोग करना, पुर्व मे देखे हुए किसी सुन्दर स्त्री के चित्र अथवा गन्दे चित्र का स्मरण करना - ये सभी 'मानसिक मैथुन' के अन्तर्गत आते है।
(6) अश्लील बातो का कथन, श्रृंगार रस का वर्णन, स्त्रियो के रूप लावण्य, यौवन एवं श्रृंगार की प्रशंसा करना तथा उनके हाव-भाव, सौंदर्य का तर्क विचार करना विलासिता का वर्णन, कामोत्तेजक तथा गन्दे गीत गाना तथा गन्दे साहित्य पढना और दूसरो को सुनाना - ये सभी 'कीर्तन मैथुन' के अन्तर्गत आते है।
(7) स्त्रियो के रूप, लावण्य, श्रृंगार तथा उनके अंगो की रचना देखना, किसी सुन्दर स्त्री के चित्र को देखना, श्रृंगार रस के नाटक, सिनेमा आदि देखना, दर्पण आदि मे अपना रूप तथा श्रृंगार देखना 'प्रेक्षण मैथुन' के अन्तर्गत है।
(8) स्त्रियो के साथ हँसी-मजाक करना, नाचना-गाना, आमोद-प्रमोद के लिए क्लबो आदि मे जाना, जल-विहार करना, फाग खेलना तथा गन्दी चेष्टाएं करना - ये सभी 'केली मैथुन' के अन्तर्गत है।
(9) स्वयं को सुन्दर दिखने के लिए बाल सँवारना, कंघी करना, शरीर को वस्त्राभूषणादि से सजाना, इत्र-फुलेल लगाना, फुलो की माला धारण करना, अंग-राग लगाना, सुरमा लगाना, साबुन, तेल, पाउडर लगाना, दांतो मे मिस्सी लगाना, दांतो मे सोना जुड़वाने तथा होंठ लाल करने के लिए पान खाना अथवा लिपस्टिक लगाना - ये सभी कृत्य 'श्रृंगार मैथुन' के अन्तर्गत आते है।
(10) स्त्रियो के साथ एकान्त मे अश्लील बाते करना, उनके रूप, लावण्य, सौन्दर्य, यौवन एवं श्रृंगार की प्रशंसा करना, हँसी-मजाक करना - ये सभी 'गुह्यभाषण-मैथुन' के अन्तर्गत है।
(11) काम-बुद्धि से किसी स्त्री अथवा बालक का स्पर्श करना, चुम्बन करना, कामोत्तेजक तथा कोमल अंगो का स्पर्श करना तथा स्त्री प्रसंग करना - ये सभी 'स्पर्श मैथुन' के अन्तर्गत है।
(12) गन्दे तथा कामोत्तेजक एवं श्रृंगार रस का गद्यात्मक अथवा पद्यात्मक वर्णन सुनना, स्त्रियो के रूप लावण्य तथा अंगो का वर्णन सुनना, उनके हाव-भाव, कटाक्षादि का वर्णन सुनना तथा अन्य काम विषयक बाते श्रवण करना - ये सभी 'रूप मैथुन' के अन्तर्गत है।

नोट - उपर्युक्त मैथुन के प्रकार पुरुषों को ही दृष्टिगत रखते हुए कही गई है।
स्त्रियो को पुरूषो के सम्बन्ध मे ये ही बाते मैथुन के प्रकार को समझना चाहिए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

JAL TATTVA जल तत्व

CHROMOTHERAPY सुर्य चिकित्सा

खाद्य चिकित्सा