ASANA आसन
आसन -
* योग आचार्यो के अनुसार दीर्घ काल तक निश्चित होकर एक ही स्तिथि में बैठने आदि का अभ्यास करना 'आसन' कहलाता है।
* भारतीय महर्षियो ने मानव जाती के शारीरिक, मानसिक उन्नति के लिए हजारो वर्षो की खोज और प्रयोग को हम सभी तक पहुंचाया है।
* आसन से असाध्य और पुराने से पुराने रोग दूर हो जाते है , आसन को योगिक क्रियाओ के साथ विधि पूर्वक करने से अमरत्व को पा सकता है।
* आसन से शरीर का मल और विष दूर हो जाता है।
* योगी का शरीर दिव्य और निर्मल होता है।
- रीढ़ जो शरीर के सभी ज्ञान और कर्म इन्द्रियों का नियंत्रण करती है उसे लचीला बनाती है। उसे स्थान भ्रस्ट या उसे अपने सही स्तिथि पर बनाये रखती है। जिससे शरीर के इन्द्रियों में बाधा नहीं पहुँचती।
- आसन से शरीर में अन्तःश्रावी ग्रंथिया शुद्ध रहती है, जो रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ाती है।
- आसन से फेफड़ा शुद्ध रहता है, स्वास का प्रवाह नियमित रहता है, रक्त शुद्ध रहता है, रक्त की वृद्धि होती है।
- मन स्थिर, शांत और संकल्प शक्ति में वृद्धि होती है।
- आसन से रक्त वाहिका कोमल रहती है उनमे कठोरता नहीं आती है, जिससे ह्रदय के कार्य शक्ति में वृद्धि होती है। और शरीर बिना अवरोध के अपना कार्य करता रहता है।
- शरीर के मांसपेशियों में बल आता है, शारीरक ढांचा उटपटांग न होकर सुडौल और स्वस्थ रहता है।
- आसन से मेरदंड में स्थित शुषुम्ना नाड़ी शुद्ध होकर कुण्डलिनी को जागृत करने में मदद करती है।
- मस्तिष्क में शुद्ध रक्त का प्रवाह सुचारु रूप से होता है, ज्ञान अर्जन की छमता बड़ जाती है।
- अध्यात्म का जागरण अर्थात आत्मज्ञान की प्राप्ति होने लगती है।
- आसन से पाचक अंग और उनसे सम्बंधित ग्रंथिया सुदृढ़ होकर सुचारु रूप से काम करने लगती है, जिससे सभी मल विकार साफ़ हो जाते है।
- आसन के नियमित अभ्यास से शरीर और मन की इन्द्रिया एकाग्र होकर शरीर को स्थायी स्वस्थ्य प्रदान करती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
LIKE AND SUBSCRIBE FOR MORE ABOUT NATUROPATHY